एवेंजर्सः इनफिनिटी वार 27 अप्रैल 2018 को इंग्लिश, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):मार्वल पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म है ‘एवेंजर्सः इनफिनिटी वार’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में थॉर, द हल्क, कैप्टेन अमेरिका, आयरन मैन, ब्लैक विडो, हॉकआई, विजन, स्पाइडरमैन जैसे कई सुपरहीरोज देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस बारे इनके साथ में आप ‘गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ के सुपरहीरो भी दिख रहे हैं।

ये हैं इस बार का सुपर विलेन…

इस बार इन सुपरहीरो का मुकाबला शक्तिशाली थानोस से है। उसका लक्ष्य यूनिवर्स को तबाह करने का है। ‘एवेंजर्स- इनफिनिटी वार’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवान्स, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट योहानसन, मार्क रूफैलो, एंथनी मैकी, जेरेमी रेने, एलिजाबथ ओलसन, पॉल बेटनी जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म को एंथनी और जो रूसो डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें, ‘एवेंजर्सः इनफिनिटी वार’ 27 अप्रैल 2018 को इंग्लिश, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave A Reply