AMERICA :”पाकिस्तानी राजनयिकों को 40 किलोमीटर के दायरे में ही सफर करने की इजाजत”

(एन एल एन मीडिया-न्यूज़ लाइ व नाऊ) : अमेरिका 1 मई से वॉशिंगटन में पाकिस्तानी राजनयिकों पर प्रतिबंधलगाने जा रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि अमेरिका पाकिस्तान राजनयिकों और कंसुलर कर्मचारियों पर कुछ विशेष प्रकार के प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

पाकिस्तान का यह कॉमेंट अमेरिकी स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स के वरिष्ठ अधिकारी थॉमस शैनन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका पाकिस्तान के राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल ने इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुद्दा परस्पर लेन-देन का है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच बात जारी है और हमें उम्मीद है कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा। फिलहाल इस बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है।’

बता दें कि अमेरिका ने कथित तौर पर नया कोड ऑफ कंडक्ट तैयार किया है जिसके मुताबिक, पाकिस्तानी राजनयिकों को 40 किलोमीटर के दायरे में ही सफर करने की इजाजत होगी। इससे ज्यादा की यात्रा शुरू करने से पहले अमेरिकी प्रशासन की मंजूरी लेना जरूरी है। इतना ही नहीं, उनके लिए दूतावास और वाणिज्य दूतावासों के 20 मील के दायरे में ही घर लेना भी अनिवार्य है।

हालांकि अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर लगाए जाने वाले ऐसे किसी भी प्रतिबंध पर कोई कॉमेंट नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान द्वारा उसके डिप्लोमेट्स पर लगाए गए प्रतिबंधों को जरूर कबूल किया।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में अमेरिकी राजनयिक कर्नल जोसेफ इमैनुअल हॉल की गाड़ी से टकराकर एक बाइक सवार की मौत के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

Leave A Reply