नेपाल से भारत आ रही गाड़ियों को अब पास की नहीं होगी ज़रूरत।

दिल्ली में नेपाल के भौतिक पूर्वाधार व यातायात मंत्रालय और भारत के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सह सचिव स्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत-नेपाल मैत्री दृष्टिकोण से मित्र देश नेपाल के नागरिकों को अब भारत मे वाहन के साथ आने पर किसी भी प्रकार की परमिशन लेने की जरुरत नहीं होगी। अब नेपाल के नागरिक बिना परमिशन के लिए भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। इससे पहले भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों को भारतीय दूतावास से पास यानी परमिशन लेना पड़ता था। वहीं उतने ही रकम की बीमा के कागजात भी जमा करने होते थे। इसकी पुष्टि नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय के सहसचिव केशव कुमार शर्मा ने की है। बताया गया कि इस बाबत दिल्ली में नेपाल के भौतिक पूर्वाधार व यातायात मंत्रालय और भारत के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सह सचिव स्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया। परिवहन संधि को और सशक्त बनाते हुए दोनों देश के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि नेपाली वाहन बिना किसी पास के ही भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। इस फैसले का स्वागत करते हुए मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के संरक्षक शीतल महतो और केंद्रीय सदस्य राजेश केशरीवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इससे भारत-नेपाल की आवाजाही आसान होगी। ज्ञात हो कि यह संस्था दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न तरह के मांग दोनों देश के अधिकारियों से करता रहा है। जिसमें उपयुक्त मांग भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस कार्य को प्रभाव में लाने के लिए संबंधित नेपाल के आला अधिकारी और मंत्रालय से मांग की जाएगी। बता दें की भारत-नेपाल का मैत्री संबंध बहुत पुराना है। भारत सरकार अक्सर नेपाल के मदद के लिए सामने आती रही है। वहीं चीन से नेपाल की बढ़ी नजदीकियों से कई बातें सामने आई थी लेकिन फिलहाल भारत-नेपाल के सम्बंधों में कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। हालिया दिनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के दौरे पर गये थे जहां नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ कई समझौता हुए थे। पीएम की कुर्सी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दो बार नेपाल जा चुके हैं। दोस्ती को मजबूती देने की कड़ी में साल 2014 में पीएम मोदी के नेपाल दौरे के क्रम में नेपाल भारत मोटर व्हैकिल एग्रीमेंट हुआ था। उसी पर आंशिक पहल शुरू हुई है। हांलाकि, यह रूल किन बॉर्डर प्वाइंट पर लागू रहेगी या सभी बॉर्डर प्वाइंट के लिए होगा इसका फैसला होना बाकी है। फरवरी 2019 में नेपाल में द्विपक्षीय बैठक में इसका फैसला होगा। अधिकारियों की मानें तो पीएम मोदी और केपी ओली ने जनकपुर में जनकपुर-अयोध्या के बीच बस को हरी झंडी दिखा कर इस सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया गया था। अब बिहार नेपाल के बीच भी बस सेवा शुरू होने वाली है। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारीयों के बीच हुए इस समझौते के बाद नेपाली नागरिकों को राहत मिली है।

Leave A Reply