जापान के एक कस्बे का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं जापान में।

छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए जापानी राजनयिक ने अपना भाषण कन्नड़ भाषा में शुरू किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग समझते हैं कि जापान और भारत अलग-अलग हैं। जबकि जापान के कई मंदिर हिदू देवताओं को समर्पित हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक एक कस्बे का नाम हिंदू देवी लक्ष्मी के नाम पर है। चूंकि इस कस्बे की उत्पत्ति देवी लक्ष्मी के मंदिर से हुई थी, इसलिए इसका नाम ‘किचिजोई’ रख दिया गया। जापानी भाषा में इसका मतलब लक्ष्मी मंदिर होता है। यह जानकारी रविवार को काउंसिल जनरल ताकायूकी कितागावा ने दी। वहां यहां एक शैक्षणिक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए जापानी राजनयिक ने अपना भाषण कन्नड़ भाषा में शुरू किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग समझते हैं कि जापान और भारत अलग-अलग हैं। जबकि जापान के कई मंदिर हिदू देवताओं को समर्पित हैं। हम युगों से हिदू देवताओं की पूजा करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं जापानी भाषा भी भारतीय भाषाओं से प्रभावित है। जापानी भाषा में बहुत से संस्कृत के शब्द शामिल हैं। लगभग 500 जापानी शब्द संस्कृत और तमिल भाषा से लिए गए हैं। सिर्फ भारतीय संस्कृति ही नहीं बल्कि भारतीय भाषा का भी जापानी भाषा और पूजा पद्धति का गहरा प्रभाव है।

Leave A Reply