हिमाचल: नेरचौक मनाली फोरलेन निर्माण में कार्य कर रही कम्पनी और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट
थालौट के पास ट्रैफिक टनल T.4-02-P.2 के निर्माण के शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोग निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे कम्पनी के एजीएम बलजिंद्र सिंह गोरया के साथ मारपीट करने लगे और दोनों तरफ से मारपीट में शामिल 15-20 लोगों के बीच मारपीट हुई।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : औट:(गुलाब महंत): नेरचौक मनाली फोरलेन निर्माण में कार्य कर रही एफ-कॉन कम्पनी और कुछ स्थानीय लोगों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार थालौट के पास ट्रैफिक टनल T.4-02-P.2 के निर्माण के शुरू होते ही कुछ स्थानीय लोग निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे कम्पनी के एजीएम बलजिंद्र सिंह गोरया के साथ मारपीट करने लगे और दोनों तरफ से मारपीट में शामिल 15-20 लोगों के बीच मारपीट हुई। पुलिस में दर्ज मामले में थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि दोनों तरफ से 15-20 लोगों द्वारा मारपीट का केस दर्ज हुआ है। जिस में IPC की धारा 341,342,506 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की छानबीन जारी है।
एफ-कॉन के एजीएम बलजिंद्र सिंह गोरया ने बातचीत में बताया – “हमें पता चला था कि कुछ लोग काम करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तो हम प्रशासन के साथ कार्यास्थल पर गए। वहां कुछ लोगों ने हम पर हमला किया, जिसमे 2 को अधिक चोटें आईं तथा मुझे भी डंडी से मारा गया।”