हिमाचल-सोलन: बद्दी के भगत राम सैणी की हत्या में हुई गिरफ़्तारी।

मुकदमा में दिनांक 17-08-18 को आरोपी गुरदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी निहला खेडा डाकघर खेडा तहसील नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 को गिरफ्तार किया गया है ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दिनांक 13-08-2018 को श्री गौरव सैणी पुत्र श्री भगत राम सैणी निवासी गांव खरुणी डा0 मानपुरा तह0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 के ब्यान पर पुलिस थाना नालागढ में मुकदमा जेर धारा 302,323,452,324,392,34 IPC पंजीकृत किया गया था जिसमें भगत राम सैणी की मृत्यू हो गई थी तथा इसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दौराने तफ्तीश मुकदमा में दिनांक 17-08-18 को आरोपी गुरदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी निहला खेडा डाकघर खेडा तहसील नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 को गिरफ्तार किया गया है । इस वारदात में आरोपी गुरदेव सिहं की आपराधिक षडयंत्र रचने में अहम भूमिका पाई जा रही है तथा मुकदमा में धारा 120B IPC आयद की गई है। मुकदमा में आरोपी गुरदेव सिंह के अलावा कुछ और व्यक्तियों की संलिप्तता भी पाई जा रही है जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मुकदमा में तफ्तीश जारी है।

 

Leave A Reply