गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर एक साथ नाचे भारत-पाक के जवान

इसके देखकर यह तो साफ हो गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के युद्धाभ्यास के अलावा वहां खूब मस्ती भी की है।बता दें कि यह युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 24-29 अगस्त तक चला

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत और पाकिस्तान के बीच के तल्ख रिश्ते किसी से भी छिपे नहीं है। इसके बावजूद पहली बार दोनों देशों की सेनाएं एक साथ किसी सैन्य अभ्यास में शामिल हुईं। लेकिन केवल यह युद्धाभ्यास ही सुर्खियों में नहीं रहा, बल्कि भारत-पाकिस्तान के सैनिकों के बीच हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी खूब चर्चे में रहीं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारत-पाकिस्तान के सैनिक सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके देखकर यह तो साफ हो गया है कि दोनों देशों के सैनिकों के युद्धाभ्यास के अलावा वहां खूब मस्ती भी की है।बता दें कि यह युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 24-29 अगस्त तक चला। इस युद्धाभ्यास में भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के सदस्य देश रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान शामिल हुए। इसका मकसद आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना था। इन देशों के करीब तीन हजार सैनिकों इस सैन्य अभ्यास में शामिल हुए।चूंकि इस सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्तान के सैनिक दोनों साथ शामिल हुए, ऐसे में देश और दुनिया दोनों की निगाहें इसपर टिकीं थीं। लेकिन सीमा पर एक-दूसरे पर बंदूक ताने खड़े दोनों देशों के सैनिकों का जब दोस्ताना वीडियो सामने आया, तो हर किसी को इसने हैरान कर दिया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे भारत और पाकिस्तान के अलावा रूस के सैनिकों ने भी जमकर हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। रूस के चेकरबुल में भारत और पाकिस्तान के सैनिक सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर हाथ लहराकर ठुमके लगाए। इसके अलावा बॉलीवुड का गाना जिमी जिमी पर भी सैनिकों ने डांस किया।बता दें कि इस सैन्य अभ्यास में भारतीय टुकड़ी के 200 सैनिक और पाकिस्तान के 110 सैनिकों ने हिस्सा लिया था। सेना और वायु सेना के जवानों को निशानेबाजी, रणनीति संचालन, युद्ध अनुकूलन और हस्तक्षेप अभ्यास सहित कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया। भारत की ओर से इस अभ्यास में थल सेना की 5-राजपूत रेजिमेंट के सैनिकों को भेजा गया था। भारतीय टुकड़ी में थल सेना के 167 जवान और वायु सेना के 33 जवानों ने भाग लिया था।

Leave A Reply