इंडियन रेलवे तैयार करेगी 100 नए स्मार्ट कोच

नई तकनीक की मदद से रेलवे निवारक रखरखाव पद्धति के बजाए पूर्वानुमानित रखरखाव को अपनाने की दिशा में प्रयासरत है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :  इंडियन रेलवे को अपना पहला स्मार्ट कोच मिल चुका है। यह कोच नए सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा। आने वाले समय में इस तरह से 100 कोच बनाए जाने की योजना है। इस खास कोच में यात्रियों के आराम के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यह इंटेलिजेंट सेंसर बेस्ड सिस्टम से लैस होगा।नई तकनीक की मदद से रेलवे निवारक रखरखाव पद्धति के बजाए पूर्वानुमानित रखरखाव को अपनाने की दिशा में प्रयासरत है। मेक इन इंडिया अभियान के तहत 100 ऐसे कोचों को रायबरेली की आधुनिक कोच फैक्ट्री में निर्मित किया जाएगा। यह कोच सेंसर और एक केंद्रीयकृत कंप्यूटर सिस्टम से लैस होगा जिससे इस पर नजर रखी जाएगी। ट्रांसपोर्टर अभी सभी कोचों की निगरानी के लिए सिर्फ एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे। ये सभी कोच वाई-फाई से लैस होंगे और यात्री अपने मोबाइल फोन पर इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।जानकारी के मुताबिक रेलवे का नया कोच कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें यात्रियों को निम्नलिखित सहूलियतें मिलेंगी……

  • इस कोच में यात्रियों को एसी, डिस्क ब्रेक सिस्टम, फायर डिटेक्शन, अलार्म सिस्टम, वॉटर लेवल इंडिकेटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • इस कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम भी होगा। यात्री कोच के पैसेंजर टॉयलट के पास लगे इस सिस्टम के बटन को दबाकर सीधा गार्ड से बात कर सकेंगे।
  • यात्री अपने स्मार्टफोन और टैब पर एन्फोटेनमेंट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
  • यात्रा के दौरान यात्रियों को यह जानकारी मिलती रहेगी कि अगला स्टेशन कौन सा है और वो कितनी देर में आ रहा है।
  • वहीं अगर यात्रा में कोई विलंब हो रहा है तो ट्रेन कहां है और क्यों रुकी है, ट्रेन किस स्पीड से चल रही है ये सभी जानकारियां भी यात्रियों को मिलती रहेंगी।
Leave A Reply