तैर रहे युवक के गुप्तांग में फंसी मछली

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : चीन में स्विमिंग कर रह शख्स उस वक्त बेहद मुश्किल में पड़ गया और दर्द से कराहने लगा, जब एक मछली आकर उसके गुप्तांग से चिपक गई। मछली ने युवक के जननांग को बुरी तरह से जकड़ लिया था, जिसके चलते वह दर्द से कराहने लगा। सान्या के हैनान रिजॉर्ट सिटी बीच पर जुटे टूरिस्टों ने परेशान युवक की मदद करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक का विडियो बना लिया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।स्टिनग्रे मछनी को चीन के इस इलाके में शैतानी मछली के तौर पर जाना जाता है। कहा जाता है कि यह मछली रेत के नीचे दबी रहती है।चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मछली के चलते युवक का जननांग जख्मी हो गया है। मछली का युवक पर यह अटैक उस वक्त हुआ, जब वह शनिवार को पानी में डुबकी लगाने लगा। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के मुताबिक खबर मिलने पर पैरामेडिक्स और फायर फाइटर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन युवक की इस समस्या में मदद करने के लिए उनके पास पर्याप्त उपकरण नहीं थे। हालांकि किसी तरह कैंचियों एवं अन्य उपकरणों की मदद से मछली को युवक के गुप्तांगों से अलग किया गया।

Leave A Reply