श्रीनगर. यहां एयरपोर्ट पर सोमवार को एंटी-हाइजैकिंग दस्ते ने 2 ग्रेनेड ले जाते हुए एक आर्मी जवान को अरेस्ट किया है। जवान का नाम भूपल मुखिया बताया जा रहा है। वो दार्जिलिंग का रहने वाला है। भूपल फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था।
– न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जांच के दौरान जवान ने ग्रेनेड होने की बात स्वीकारी। कहा कि वह नदी से मछली पकड़ने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल करने वाला था।