PM मोदी ने साधा कार्यकर्ताओं से संवाद कहा – हम सुख बांटने वालें हैं, वो समाज बांटने वाले हैं
स दौरान संवाद की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह सौभाग्य की बात है कि नवरात्री के पहले ही दिन देशभर के कार्यकर्ताओं से बातचीत का अवसर मिल रहा है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत मंगलवार को पीएम मोदी ने कई जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान संवाद की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह सौभाग्य की बात है कि नवरात्री के पहले ही दिन देशभर के कार्यकर्ताओं से बातचीत का अवसर मिल रहा है।’इस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन सबको देश के लिए, गांव-गरीब के लिए और अधिक ऊर्जा, और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करना है। मोदी ने कहा कि चुनाव जीतना किसी को परास्त करने का अहंकार नहीं है, बल्कि ये सेवा करने का एक अवसर है।विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हम सुख बांटने वालें हैं, वो समाज बांटने वाले हैं, हमें सुख बांटकर हर किसी की जिंदगी में सुख लाने का प्रयास करना है, उनका समाज बांटकर खुद के परिवार का भला करने का सपना है।’