कश्मीर : त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मसूद अजहर के भतीजे समेत जैश के 3 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के त्राल में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें से एक आतंकी उस्मान हैदर जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भतीजा था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : जम्मू-कश्मीर के त्राल में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें से एक आतंकी उस्मान हैदर जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भतीजा था। आतंकियों के पास एम-4 कार्बाइन राइफल भी मिली। आमतौर पर इनका इस्तेमाल स्नाइपर हमलों में होता है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर हो गए। जैश ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हैदर के मारे जाने की बात कबूली गई।ठभेड़ के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को दूर रहने की सलाह दी। पिछले दिनों कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी ढेर किए थे। मुठभेड़ के बाद यहां भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसी दौरान धमाका होने से 6 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Leave A Reply