फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ओला में निवेश करेंगे 700 करोड़ रुपए

बंसल ने ओला के 70,588 'जे सीरीज' प्रेफरेंशियल शेयर 21,250 रुपए के भाव पर खरीदे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने राइड शेयरिंग कंपनी ओला में 150 करोड़ रुपए (2.1 करोड़ डॉलर) का निवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को यह जानकारी दी है। बंसल ने ओला के 70,588 ‘जे सीरीज’ प्रेफरेंशियल शेयर 21,250 रुपए के भाव पर खरीदे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन बंसल अलग-अलग स्टेज में ओला में कुल 700 करोड़ रुपए (10 करोड़ डॉलर) का निवेश करेंगे। फ्लिपकार्ट में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने से सचिन बंसल को पिछले साल बड़ी रकम मिली थी। हालांकि, उन्होंने इस रकम का खुलासा नहीं किया है। वॉलमार्ट ने पिछले साल मई में फ्लिपकार्ट की 77% हिस्सेदारी 1.07 लाख करोड़ रुपए में खरीदी थी।ओला ने पिछले साल अक्टूबर में चीन की टेनसेंट होल्डिंग्स और सॉफ्टबैंक ग्रुप से 1.1 अरब डॉलर का फंड जुटाने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि 1 अरब डॉलर के लिए दूसरे निवेशकों से भी बातचीत चल रही है।ओला भारत के 100 शहरों में कारोबार करती है। भारत के बाजार में उबर इसकी सबसे बड़ी कंपीटीटर है। ओला दूसरे देशों में भी कारोबार का विस्तार कर रही है। सितंबर 2018 में इसने यूके में सेवाएं शुरू की थीं। इससे 6 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस शुरू किया था।

Leave A Reply