बॉर्डर पर पाकिस्तानी स्नाइपर ने की बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट की हत्या

इसी दौरान स्नाइपर हमले में असिस्टेंट कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : कठुआ जिले में पाकिस्तान के स्नाइपर हमले में बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गया। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की टुकड़ी गश्त पर थी। इसी दौरान स्नाइपर हमले में असिस्टेंट कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए। पाक के सैनिकों ने राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास भी सीजफायर वॉयलेशन किया। वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने बताया- सुबह करीब 11 बजे हमारी टुकड़ी गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने फारिंग शुरू कर दी। स्नाइपर की गोलीबारी में विनय प्रसाद घायल हो गए। उन्हें जम्मू के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वे शहीद हो गए।राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में सुबह 10 बजे पाक सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेनाओं ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। पिछले हफ्ते भी सीजफायर वॉयलेशन में एक आर्मी जवान शहीद हुआ था। वहीं, एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट में मेजर और जवान शहीद हुए थे। 2018 में पाकिस्तान ने 2,936 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। यह 15 साल के दौरान सबसे ज्यादा है।

 

Leave A Reply