(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। भारत की सेना द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन ने उस समय एक और सफल कदम आगे बढ़ा दिया जब एक और दुर्दांत आतंकी ने कश्मीर में अपने तमाम नापाक सपनों के साथ अपनी आँखे सदा सदा के लिए मूँद लीं । भारत की फ़ौज के आगे अपनी तुच्छ हैसियत से लड़ते और देश के खिलाफ साजिश करते इन आतंकियों की मौत के साथ सेना ने घाटी में अपनी वो धमक छोड़ी है जिसके चलते आतंकियों में मौत का खौफ दौड़ गया है । ज्ञात हो कि कश्मीर के पुलवामा की ये घटना है । यहाँ के गाँव चकूरा में आतंकियों के छिपे होने की सटीक सूचना पर फ़ौज ने इलाके की घेराबंदी की । सूचना सही पाई गयी और आतंकियों को घेर लिया गया , उन्हें पूरा मौका दिया गया खुद को सरेंडर करने का लेकिन उन्होंने जवाब में गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मजबूर हो कर सेना को जवाबी कार्यवाही करनी पड़ी । गोलीबारी थमने के बाद एक आतंकी की लाश मौके से बरामद की गयी। जब आतंकी की पहिचान की गयी तो वो कश्मीर का दुर्दांत आतंकी और घाटी में लश्कर को फिर से जीवित करने की फ़िराक में लगे कमांडर इरफ़ान अहमद के रूप में हुई । मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस आतंकी के मारे जाने के बाद लश्कर ए तोइबा की कमर टूट गयी बताया जा रहा है। शांतिप्रिय लोगो ने इस आतंकी की मौत के बाद रहत की सांस ली है और इसको मार गिराने वाले सैनिको का धन्यवाद किया है।