फिर रक्त से नहाया पश्चिम बंगाल, इस बार खुद ममता बनर्जी के विधायक की हत्या

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। जिस पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के हिसाब से सब सही चल रहा है और केन्द्रीय सत्ता बेवजह उसमे हस्तक्षेप कर रही है उसी पश्चिम बंगाल में खून की ऐसी होली खेली जा रही है जो न जाने कब थमेगी विदित हो कि रोहिंग्या और बंगलादेशियो की घुसपैठ के मुख्य केंद्र बन चुके पश्चिम बंगाल में इस से पहले तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की सिलसिलेवार हत्याएं हुई थी लेकिन अब जो हुआ वो न सिर्फ ममता बनर्जी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए है बेहद अप्रत्याशित और हैरान कर देने वाला भी ज्ञात हो कि सियासी घमासान से जूझ रहे पश्चिम बंगाल को एक बार फिर से खून की होली तब देखने को मिली जब पश्चिम बंगाल की कृष्णगंज विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की शनिवार को नादिया जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले दिवंगत विधायक विस्वास  माजियाफुलबाड़ी इलाके में एक समारोह में हिस्सा ले रहे थे जहाँ अचानक ही उन पर गोलियों की बौछार कर दी गयी । बुरी तरह से घायल विधायक सत्यजीत को गोली लगते ही पास के कृष्णगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ”उन्हें मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि कुछगद्दारहैं जिन्होंने उन्हें मार डाला है। ज्ञात हो कि ऐसी ही रक्तरंजित लड़ाई का गवाह केरल भी बना हुआ है जिसको वामपंथी शासन ने लम्बे समय तक चलाया है केरल के अलावा पश्चिम बंगाल भी वामपंथियों का बड़ा गढ़ माना जाता है

Leave A Reply