(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अब तक शांत कहे जाने वाले देश न्यूजीलैंड में अचानक ही हो गया कुछ ऐसा जो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी । अचानक ही एक मस्जिद को ये कहते हुए निशाना बना दिया गया कि हमलावर जमीन कब्ज़ा करने वालों से और लोगों का धर्मांतरण करवाने वालों से नफरत करता है । एकदम वीडियो गेम के अंदाज़ में ये हत्याएं हुई हैं जिसमे तमाम नमाज़ी इधर उधर भागते नजर आये और जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वहां चीख पुकार मच चुकी थीं। इसी बीच सबसे पशोपेश की स्थिति ये थी कि बंगलादेशी क्रिकेट टीम भी उसी मस्जिद में नमाज़ के लिए गयी थी जहाँ पर ये वारदात हुई थी। बंगलादेशी क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है और ये मस्जिद उनके उस होटल से काफी नजदीक है जिस होटल में ये खूनी खेल खेला गया। इस हमलावर के हाथो में हथियार था और आगे एक कैमरा फिट था जो उसका चेहरा दिखाने के बजाय उस वारदात का सीधा प्रसारण कर रहा था। न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की एक मस्जिद में गोलीबारी होने की घटना सामने आई है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी होने से कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बांग्लादेश के एक स्पोर्ट्स पत्रकार के मुताबिक बांग्लादेशी क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी। न्यूजीलैंड की पुलिस ने उस इलाके के सारे स्कूलों को बंद करा दिया है और एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में पुलिस ने अपील की है कि सभी घरों के अंदर रहें और कुछ भी शक होने पर रिपोर्ट करें। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम भी मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले इस बात की पुष्टि खुद बंगलादेश ने आधिकारिक रूप से की।
