एसडीएम सुंदरनगर ने नलवाड़ और देवता मेले के उपलक्ष में मिडिया कर्मियों से की चर्चा

प्राप्त सुझावों को अम्ल में लाने का दिया आश्वासन।

सुंदरनगर।रोशन लाल शर्मा
एन एल एन मीडिया।न्यूज़ लाइव नाउ : आज वीरवार के दिन एसडीएम सुंदरनगर डॉक्टर अमित कुमार शर्मा द्वारा अपने कार्यलय में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की और उन्होंने नलवाड़ और देवता मेले के आयोजन के उपलक्ष्य में चर्चा की और उनसे सुझाव लिए।उन्होंने कहा कि उनकी यह कोशिश रहेगी कि वह मेले के आयोजन में सिमित श्रोतों के अंतर्गत अछी सुविधाए जनता को मेला समिति का चेयरमैन होने के नाते प्रदान कराउँ।इसके लिए उन्होंने मीडिया कर्मी से प्राप्त सुझावों को नोट कर उनको कार्यरूप में लाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि इस बार मेला ग्राउंड की एब्ज में पीछे से कम राशी प्राप्त हुई है।इसलिए वह पूरे आयोजन में किये जाने वाले व्यय की पूर्ण रूप से समीक्षा की जायेगी और अनावश्यक व्यय पर अगर कटौती भी करनी पड़ेगी तो करूँगा।परन्तु जरूरी व्यवस्थाओं को यथावत रखा जायेगा।उन्होंने कहा कि वेशक यह मेरा इस कार्यलय में मेरा पहला आयोजन है परंतु कोशिश रहेगी कि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Leave A Reply