घुसपैठिये हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं, ये दीमक की तरह हमारा सब कुछ चट कर रहे हैैं – अमित शाह
उन्होंने कहा कि घुसपैठिये हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं। ये दीमक की तरह हमारा सब कुछ चट कर रहे हैैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमित शाह ने विदेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रधान व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करतेे हैं। ये घुसपैठिये देश के लिए बहुत घातक हैं। ये लोग यहां वारदात और बम धमाके कर देश के लोेगों की जान तक लेे रहे हैं। इसके बावजूद वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ दल इनका समर्थन व बचाव कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं। ये दीमक की तरह हमारा सब कुछ चट कर रहे हैैं। दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे।इससे पहले उन्होंने सोनीपत में रैली को संबोधित किया। पानीपत की अनाजमंडी में आयोजित रैली में अमित शाह ने सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दींं। उन्होंने मनोहरलाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया आम कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद और उदाहरण हैं। उन्होंने पानीपत के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया।उन्होंने कहा, मैं चुनाव प्रचार के लिए देश के हर हिस्सेे में गया। करनाल-पानीपत 288वां लोकसभा सीट है जहां मैं आया हूं। हर जगह भाेजन व वेशभूषा अलग-अलग दिखे, लेकिन एक ही मोदी-माेेेदी का नारा सुनाई दिया। इससे पहले रैली में पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उनके कैबिनेट के मंत्रियों व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ने हरियाणा में किए कार्य का उल्लेख करते हुए पंजाब में डेेेेरा नानक से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब तक बनाए जाने वाले कॉरिडोर की भी चर्चा की।
अमित शाह ने कहा कि देश पिछले 70 सालाेेंं से नरेंद्र मोदी जैसे नेता की राह देख रहा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को चुनाव आता है तो गरीब याद आते हैं। राहुल बाबा, आपकी चौथी पीढ़ी है। चार पीढ़ी से आप गरीबी हटाने की बात कर रहे हो। इन चारों पीढ़ियों ने गरीबी नहीं हटाई।अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब हमारी भाजपा की सरकार बनी तो हमने जन-जन के काम किए। अब 2019 में 23 मई केे बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो देश के गरीबों के जीवन में आमूल चूल बदलाव देखने को मिलेंगे। हमारे प्रयासों के अच्छे नतीजे आएंगे।शाह ने कहा कि पांच करोड़ गरीबों के घर में शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक मोदी ने दिलाया है। ढ़ाई करोड़ लोगों को घर और 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। राहुल गांधी एंड कंपनी की सरकारें चलती थी। गरीब के घर में कोई पैसा नहीं होता था। उनका इलाज नहीं हो पाता था। किसी गरीब को कैंसर हो जाए या दिल का दौरा पड़ जाए तो उन्हें इलाज कराना मुश्किल था। अस्पताल का बिल देखकर बाप कहता था कि बेटा मुझे घर ले जा, क्योंकि मैं तो मरूंगा ही, कर्ज के मारे तेरा परिवार भी नहीं टिक पाएगा।अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया है। सारा खर्च यह सरकार उठा रही है। चार माह के अंदर ही नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 लाख 50 हजार गरीबों के मुफ्त में आपरेशन कराए हैं।अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाटार किया और चौटाला ने गुंडागर्दी की। इन दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार और गुंडई से हरियाणा की जनता को त्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोहर लाल के रूप में ऐसा नेता दिया, जिसने हरियाणा में विकास की बयार बहाई है। हरियाणा भजनलाल के समय से आया राम गया राम के नाम से मशहूर था। कांग्रेस व चौटाला के समय में हरियाणा के लोग पीड़ित थे। कांग्रेस के जमाने में दामाद की चलती थी।