रोहित संग झगड़े पर आज कोहली करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेन्स।

कोहली की कॉन्फ़्रेन्स पर आज देश की नज़र।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में सोमवार यानि आज वेस्टइंडीज दौरे के लिए मुंबई से रवाना होगी। विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 की सीरीज खेलनी है। टीम के रवाना होने से पहले विराट कोहली पत्रकारों से बातचीत करेंगे, भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर जमी हैं कि क्या कोहली रोहित शर्मा के साथ चल रहे विवाद की खबरों पर कुछ जवाब देंगे। दोनों के बीच मतभेद की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही हैं।बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टीम इंडिया सोमवार को विंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। टीम के कप्तान विराट कोहली रवाना होने से पहले मुंबई में शाम छह बजे पत्रकारों से बात करेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि कोहली बिना प्रेस कांफ्रेस किए ही टीम के साथ विंडीज दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। इसकी वजह बताई गई की रोहित शर्मा और उनके बीच चल रही कथित तनातनी की वजह से वह मीडिया से बात नहीं करना चाहते। आम तौर पर जब भी टीम किसी दौरे के लिए रवाना हेती है, उससे पहले कोच और कप्तान प्रेस कांप्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हैं।विराट और रोहित दोनों ने ही मीडिया में चल रही आपसी विवाद की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। दोनों की ओर से अभी तक इसपर कोई बयान नहीं आया है। पिछले दिनों अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा गया था कि बोर्ड ने खिलाड़ियों से बात की थी और आपसी मतभेद खत्म कर एकजुटता का संदेश देने को कहा था। रिपोर्ट की माने तो सीओए ने खिलाड़ियों से बात की थी और टीम में सब कुछ सही है जैसी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखने को कहा था।शुक्रवार को सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस तरह की खबरों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था। राय ने कहा था कि इस तरह की सारी कहानियां मीडिया के लोगों ने तैयार की है। कुछ दिन पहले गल्फ न्यूज ने रिपोर्ट में दावा किया था कि, टीम इंडिया विश्व कप में दो गुटों में बंटकर खेली।पहला ग्रुप विराट कोहली का था वहीं दूसरा रोहित शर्मा का।देखना ये होगा की आज  विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ चल रहे विवाद की खबरों पर क्या कहते हैं।

Leave A Reply