आज शिवराज पाटिल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ, कई नेता उपस्थित रहे

(न्यूज़लाइवनाउ-Mumbai) पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन शुक्रवार को 90 वर्ष की उम्र में हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

शिवराज पाटिल के अंतिम संस्कार में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र में उनके गृह जिले लातूर में किया गया।

50 वर्षों तक जिम्मेदारियाँ निभाईं

पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटिल ने अपने लगभग 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में केंद्र सरकार में अनेक अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान वे लोकसभा अध्यक्ष रहे और विभिन्न मंत्रालयों का भी नेतृत्व किया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि, “पाटिल ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपने योगदान के जरिए सात दशकों तक देश की सेवा की। उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया। लोकसभा स्पीकर के तौर पर उन्होंने इसकी विरासत को नया आयाम दिया। संसदीय समितियों समेत कई सुधार किए, जिससे वे नई ऊंचाइयों तक पहुंचीं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उनकी सेवा और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।”

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Comments are closed.