4 दिनों तक बंधक बनाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की तलाश में जुटी

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): नौगढ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव का ही एक युवक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बस्ती से दूर जंगल में बने अपने एक घर ले जाकर बंधक बना लिया।

मंगलवार की भोर में मौका पाकर किशोरी जंगल के रास्ते अपने घर भाग आई और अपनी आपबीती बताते हुए कहा की आरोपी किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। यह बात बस्ती के लोगों को बताई। गांव वालों ने फोन करके उसके माता-पिता को मामले की जानकारी दी। वे आननफानन में गांव आए। किशोरी के साथ बुधवार को उसके माता-पिता नौगढ़ थाने में पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला औरवांटाड़ पुलिस चौकी का है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.