बलूच लड़ाकों का पाक सेना पर हमला, BLA ने 29 सैनिकों को ढेर करने का किया दावा

(न्यूज़लाइवनाउ-Balochistan) बलूचिस्तान में एक बार फिर उग्रवादियों और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष तेज़ हो गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने कलात और क्वेटा में ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान के 29 सैनिकों को मार गिराया।

पाकिस्तान में हालात फिर से तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं। BLA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठन पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करेगा।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने बताया कि क्वेटा में उनकी विशेष इकाई ‘फतह स्क्वाड’ ने सेना के जवानों को ले जा रही एक बस को आईईडी से निशाना बनाया। इस हमले की योजना उनकी इंटेलिजेंस यूनिट ZIRAB की सूचना के आधार पर बनाई गई थी, जो कराची से क्वेटा की ओर जा रही उस बस पर निगरानी रख रही थी।

इसके अलावा संगठन ने दावा किया है कि क्वेटा के हजारी गांजी क्षेत्र में भी हमला किया गया, जहां पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर दो सैनिकों को मार गिराया गया।

BLA ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस बस पर हमला किया गया, उसमें कुछ कव्वाली गायक भी सवार थे, लेकिन उनका मकसद केवल सैन्य कर्मियों को निशाना बनाना था, इसलिए अन्य लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

Comments are closed.