Breaking News : सिरमौर में स्कूल बस के साथ हुआ हादसा, गिरी खाई में, 5 छात्रों की मौत, 15 घायल
ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में जाने से 4 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नाहन (सिरमौर),जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी क्षेत्र के तहत ददाहू से करीब 12 किलोमीटर दूर संगड़ाह मार्ग पर ग्राम खड़कोली में आज सुबह सवेरे बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में जाने से 4 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना में 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है। वही श्री रेणुका जी थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अंतिम समाचार मिलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायल बच्चों को रेणुका जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। मृतकों में समीर पुत्र राजकुमार, आदर्श पुत्र गोपाल शर्मा, कार्तिक पुत्र बाबूराम, व चालक रामस्वरूप शामिल हैघटनास्थल पर मौजूद डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने अब तक तीन बच्चे व वाहन चालक की मौत की पुष्टि की है। कुल 16 बच्चों में से दस मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन रैफर हुए हैं।