लखनऊ जा रही लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर की गाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

लखनऊ जा रहीं लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर की गाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर बाराबंकी। लखनऊ- बाराबंकी हाईवे पर शाहाबपुर के निकट रोडवेज बस ने सरकारी जीप को टक्कर मार दी। सरकारी जीप में बहराइच सीओ रिसिया सर्किल श्रेष्ठा ठाकुर थीं जो बाल-बाल बच गईं। वो सरकारी काम से लखनऊ जा रही थीं। बस व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बहराइच जनपद की रिसिया सर्किल की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर लखनऊ हाईकोर्ट जा रही थीं।


रिसिया सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के मुताबिक व लखनऊ – बाराबंकी हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबपुर के निकट पहुंची थी तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हलांकि गाड़ी में बैठी श्रेष्ठा ठाकुर बाल-बाल बच गईं। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में ले लिया है। सीओ लखनऊ हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गई। चर्चित अफसर श्रेष्ठा ठाकुर बुलंदशहर के सयाना सर्किल की इंचार्ज रहीं श्रेष्ठा ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद के बाद बहराइच ट्रांसफर कर दिया गया।



ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के मसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर की गरमागरमी का वीडियो वायरल हुआ था।

Leave A Reply