(न्यूज़लाइवनाउ-Nepal) नेपाल में शासन पलटा, अब सेना के हाथों में बागडोर, सेना प्रमुख ने किया ऐलान की आज रात 10 बजे से हम लेंगे कमान। युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच नेपाल सरकार में मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इसी बीच खबर है कि प्रधानमंत्री केपी ओली जल्द ही देश छोड़कर दुबई रवाना हो सकते हैं।
नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़के आंदोलन के बाद सरकार ने सोमवार (8 सितंबर) को अपना निर्णय वापस ले लिया। तीन दिन पहले सरकार ने फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर) और व्हाट्सएप समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था।
इस कदम के खिलाफ राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में अब तक कम से कम 23 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
कैबिनेट की आपात बैठक के बाद नेपाल के सूचना, संचार और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि बैन हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे ‘जेन-जेड’ वर्ग की मांगों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया सेवाओं को दोबारा शुरू करें।
सोमवार को हालात उस समय और बिगड़ गए जब गुस्साए प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस आए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल किया।
सरकार ने विरोध कर रहे युवाओं से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। वहीं, फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप जैसी प्रमुख सोशल मीडिया सेवाएं सोमवार रात से फिर से सक्रिय हो गईं।
आज नेपाल में तीन बड़े जेल ब्रेक की घटनाएँ सामने आईं
- महोत्तरी की जलेश्वर जेल से लगभग 572 बंदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने जेल की दीवारें तोड़ दीं।
- ललितपुर की नक्खु जेल से जन-जेड आंदोलनकारियों ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री रवि लामिछाने को छुड़ाया, जिसके बाद करीब 1500 कैदी भी बाहर निकल भागे।
- कैलाली जेल से भी कई कैदी दंगे-हिंसा के बीच फरार हो गए। नेपाल की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नज़र आ रही है।
नेपाल में अब सेना का राज
केपी शर्मा ओली की सत्ता का अध्याय समाप्त हो गया है और अब देश की बागडोर सेना संभालेगी। सेना प्रमुख ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की कि लूटपाट, आगजनी और हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए आज रात 10 बजे से सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान सेना अपने हाथों में ले लेगी।
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।
Comments are closed.