(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मंडी। जिले के छतरी बाजार में बुधवार देररात भीषण आग भड़क गई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक आग से अब तक डाकघर समेत चार मकान जलकर राख हो गए हैं। आग से अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान का आकलन है। आग पहले बाजार के एक मकान के भड़की। इसके बाद मकान में रखे एलपीजी सिलिंडरों भी आग की चपेट में ले लिया। सिलेंडर के फटने के बाद आग ने अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से सिलिंडरों के फटने के धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल है। आग लगने वाली जगह बाजार का मुख्य रिहायशी इलाका है। वहीं, बर्फबारी से रास्ता बंद होने के कारण अग्निशन वाहन आनी से मंगवाए गए। रात करीब साढ़े 10 बजे अिग्नशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। करसोग पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है। आग लगातार बाजार में फैल रही है और सिलिंडरों में धमाके हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार आग से अब स्थानीय डाकघर, गुलाब सिंह का तीन मंजिला मकान, ढाबा, दुकान, रामलाल का तीन मंजिला मकान, दुर्गादेवी का तीन मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुके हैं। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन सिलिंडरों में हो रहे लगातार धमाकों से फैलती आग सभी प्रयासों पर पानी फेर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में बर्फबारी बड़ी बाधा बन रही है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने कहा कि आग लगने के बाद प्रशासन ने बाजार को खाली करवाया। आग से अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।