जीतनराम मांझी का विवादित बयान, रावण को भगवन श्री राम से ज्यादा कर्मठ बताया

शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने नीतीश कैबिनेट के मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर खूब हंगामा किया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने नीतीश कैबिनेट के मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर खूब हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते वेल में विपक्षी विधायक तालियां बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसी बीच सदन में हनुमान चालीसा के पाठ के सवाल पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने विवादित बात कह दी। उन्होंने कहा कि राम से ज्यादा कर्मठ थे रावण, उनपर अन्याय हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम की कहानी काल्पनिक है और इस कहानी में राम से ज्यादा कर्मठ रावण था लेकिन इस काल्पनिक कहानी को हम नहीं मानते हैं। इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा मचा रहा और राजद ने उन्हें नोटिस तक जारी कर दिया। अब ‘हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा’ प्रमुख जीतन राम मांझी ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है, इसे लेकर भी बयानबाजी और बहस बढ़ सकती है।

Comments are closed.