दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, 5 को किया अरेस्ट

विदेशी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 जालसाजो को गिरफ्तार किया है। दरअसल अमेरिका के जोस एंटोनियो कोर्डेरो और लानिवती तनुदजाजा ने डीसीपी,आईएफएसओ, स्पेशल को भारत में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से शिकायत दी थी। उसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): दिल्ली पुलिस की आईएसएफओ यूनिट को साइबर ठगो के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, गौरतलब है कि विदेशी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 जालसाजो को गिरफ्तार किया है। दरअसल अमेरिका के जोस एंटोनियो कोर्डेरो और लानिवती तनुदजाजा ने डीसीपी,आईएफएसओ, स्पेशल को भारत में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से शिकायत दी थी। उसके आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है।

जोस एंटोनियो कोर्डेरो और लानिवती तनुदजाजा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 21 अक्टूबर, 2021 को अपने लैपटॉप में समस्याओं को हल करने के लिए एक फेमस तकनीकी सहायता वेबसाइट गीक स्क्वाड से ऑनलाइन मदद मांगी थी। उन्होंने शिकायत दर्ज की थी कि उसी दिन उन्हें एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने अपना परिचय दिया कि वो गीक स्क्वाड से जॉन बात कर रहा है और जिसने पीड़ित को बताया कि उनका लैपटॉप हैक कर लिया गया था।

आरोपी ने बताया कि जिसके चलते उनकी सारी फाइनल जानकारी हैकर्स के पास चली गई है और अगर समय पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह हैकरों की ठगी का शिकार हो सकते हैं और अपने जीवन की जमापूंजी गंवा सकते हैं। धोखेबाज जॉन ने पीड़ितों को अपने सहयोगी ऑस्टिन से जोड़ा और उसे टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में पेश किया और दोनों ने पीड़ितों को हैकरों से बचाने के लिए अपनी बचत को अलग-अलग विदेशी खातों में ट्रांसफर करने के लिए मना लिया। जिसके बाद पीड़ितों ने अपने पैसे ठगों के बताए हुए विदेशी खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ितो इन पर शक ना हो इसके चलते जालसाज ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने एक साथी को गीक स्क्वाड में एक वरिष्ठ अधिकारी क्रिस्टोफर के रूप में पीड़ितों के सामने पेश किया गया, जिसने पीड़ितों की मदद करने के वादे के साथ उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक और सहानुभूतिपूर्वक सुना था।

Comments are closed.