(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक 12वीं की एग्जाम 6 मार्च, 2019 से शुरू होकर 29 मार्च, 2019 तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा 7 मार्च, 2019 से शुरू होकर 20 मार्च, 2019 को खत्म होगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला इन परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। नियमित/कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार या अतिरिक्त विषय के एग्जाम सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। सभी राज्य मुक्त विश्वविद्यालय परीक्षार्थियों के एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
HPBOSE 12th Date sheet
6 मार्च : अंग्रेजी
8 मार्च : पॉलिटिक्ल साइंस
9 मार्च : बायोलॉजी/बिजनेस स्टडीज
12 मार्च : कैमेस्ट्री/हिंदी
13 मार्च : साइकोलॉजी
14 मार्च : इकोनॉमिक्स
15 मार्च : फिलॉसफी
16 मार्च : फिजिक्स/एकाउंटेंसी/इतिहास
18 मार्च : भूगोल
19 मार्च : गणित
23 मार्च : कम्प्यूटर साइंस
25 मार्च : संस्कृत
27 मार्च : सोशियोलॉजी
HPBOSE 10th Date sheet
7 मार्च : साइंस
9 मार्च : संस्कृत/उर्दू/पंजाबी
11 मार्च : गणित
13 मार्च : हिंदी
15 मार्च : सोशल साइंस
16 मार्च : फाइनेंनशियल लिटरेसी
18 मार्च : अंग्रेजी
20 मार्च : कला/गृह विज्ञान