हिमाचल : HRTC का 1300 कंडक्टरों की भर्ती मामला – सरकार ने लिया ये बड़ा एक्‍शन

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : एचआरटीसी के 1300 कंडक्टर भर्ती मामले की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम से भर्ती परीक्षा की फाइल मांग ली है। यह परीक्षा पूर्व कांग्रेस सरकार ने सितंबर, 2017 में ली थी। आचार संहिता के चलते परिवहन निगम परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर पाया।



अब भाजपा सरकार ने कंडक्टर भर्ती के परिणाम की फाइल रोक कर जांच करने की बात कही है। हिमाचल सरकार को इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ होने की संभावना जता रही है। इधर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ठाकुर ने कहा कि कंडक्टर भर्ती के परिणाम की फाइल रोक दी है। परीक्षा की जांच पड़ताल करने के बाद ही इस मामले पर विचार होगा।

परिवहन निगम की ओर से सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 40,000 के करीब युवाओं ने परिचालक की लिखित परीक्षा दी थी। परिवहन निगम के मुताबिक करीब 3800 युवाओं ने यह परीक्षा पास की थी। इसके बाद इन युवाओं के दस्तावेज की जांच के लिए बुलाया गया।




पंद्रह दिन तक चली इस प्रक्रिया के बाद निगम फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया। इसी बीच हिमाचल में आचार संहिता लग गई। हालांकि निगम की ओर से इलेक्शन कमीशन को भी परिणाम घोषित किए जाने का प्रपोजल भेजा गया लेकिन इलेक्शन कमीशन ने साफ किया कि नई सरकार खुद अपने स्तर पर ही इसे मंजूरी देगी।

Leave A Reply