पत्नी पर शक के चलते पति ने कर दी हत्या, थाने जाकर किया जुर्म कुबूल
प्रभुनाथ विश्वकर्मा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़े होते थे दोनों में घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): पति पत्नी के बीच पहले विवाद और फिर हत्या के कई मामले आए दिन सुनने को मिल जाते है, एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के मुंबई में देखने को मिला है। जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद वह खुद ही पुलिस थाने गया और जाकर पुलिस को सारा मामला कह सुनाया। इस घटना की जांच करने पर जब मामला सही पाया गया तब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे जांच में जुट चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला नालासोपारा का है। यहां संतोष भुवन स्थित वलईपाडा में प्रभुनाथ विश्वकर्मा नामक शख्स ने अपनी पत्नी अनिता विश्वकर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति संतोष भुवन पुलिस चौकी पर गया और खुद ही सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और लाश घर मे है। दरअसल प्रभुनाथ विश्वकर्मा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। आए दिन झगड़े होते थे दोनों में घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Comments are closed.