IGI का एक रनवे 13 दिन रहेगा बंद, 1300 फ्लाइटें रद

डायल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कुल तीन में से एक रनवे (नंबर-27/09) को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के तीन में से एक रनवे मरम्मत कारणों से नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रहेगा। इससे रोजाना करीब 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। इसमें 50 टेक ऑफ और 50 लैंडिंग करने वाली होंगी। आइजीआइ का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की ओर से किया जाता है।डायल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कुल तीन में से एक रनवे (नंबर-27/09) को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह फैसला मरम्मत के काम को देखते हुए किया गया है। इस रनवे पर रिपेयरिंग का बड़ा काम होना है, जो करीब तीन साल बाद किया जा रहा है। रनवे 15 नवंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेगा। इसका असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर होने की संभावना है।वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर महीने के दौरान कोहरा छाने की संभावना जताई है, ऐसे में घना कोहरा रहा तो हवाई यात्रियों की परेशानी और बढ़ेेगी।यहां पर बता दें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर से प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन भी होता है। इस दौरान दिक्कत आ सकती है। गौरतलब है कि  ट्रेड फेयर के दौरान देश-विदेश के यात्रियों का आना-जाना बढ़ जाता है। ऐसे में परेशानी हो सकती है।

Leave A Reply