यूएई से भारत ने डॉलर के बजाय भारतीय मुद्रा में ख़रीदा तेल

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): भारत सरकार ने सोमवार को बताया है कि भारत की शीर्ष तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने मध्य पूर्व के तेल उत्पादक देश यूएई की अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी से दस लाख बैरल तेल भारतीय रुपयों में ख़रीदा है।

भारत ने यूएई से डॉलर के बजाय भारतीय मुद्रा में तेल खरीदा है। भारत और यूएई ने फरवरी 2023 में एक समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के साथ व्यापार के लिए अपने मुद्रा का उपयोग करने पर सहमत हुए थे। इस समझौते के बाद भारत ने यूएई से 10 लाख बैरल तेल की खरीद के लिए भारतीय मुद्रा में भुगतान किया है। यह पहली बार है जब भारत ने किसी देश से तेल की खरीद के लिए भारतीय मुद्रा का उपयोग किया है। इस समझौते से भारत को डॉलर के खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह देश अपने तेल आयात के लिए डॉलर पर निर्भर है।

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के एक सोना विक्रेता ने एक भारतीय कारोबारी को 12।8 करोड़ रुपये में 25 किलो सोना की बिक्री का लेनदेन भारतीय रुपयों में किया था। जुलाई में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की थी और दोनों देशों ने अपनी-अपनी मुद्रा में कारोबार करने का समझौता किया था।

Comments are closed.