कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री से नवाजा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर को पद्मश्री अवार्ड मिलने से इलाके की जनता भी गौरवान्वित महसूस कर रही है। मंगलवार को अजय ठाकुर का बी.बी.एन. में जगह-जगह जोरदार स्वागत होगा। करीब 12 साल की उम्र में जोघों गांव में 35 कि.ग्रा. वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर कबड्डी प्रतियोगिताओं में कदम रखने वाले अजय ठाकुर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और वह कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उभरे हंै। अपने चाचा कबड्डी कोच जयपाल चंदेल व चचेरे भाई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार से प्रेरणा लेकर अजय ठाकुर ने एक के बाद एक मुकाम हासिल किया। पद्मश्री अवार्ड देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अजय ठाकुर ने कबड्डी में एक के बाद एक खिताब जीतकर विश्वभर में भारत का नाम चमकाया है और अब पद्मश्री अवार्ड मिलना बहुत गर्व की बात है। इसके अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार से भी कई अवार्ड अजय ठाकुर को मिल चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल नालागढ़ के तहत गांव दभोटा निवासी अजय ठाकुर वल्र्ड कप व एशियन कप के अलावा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। अजय ठाकुर के पिता छोटू राम पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं व माता राजिंद्र कौर गृहिणी हंै। अजय ठाकुर की उपलब्धि से जहां पर माता-पिता बहुत खुश हैं, वहीं पर इलाके की जनता भी गौरवान्वित महसूस कर रही है। अजय ठाकुर को हिमाचल सरकार ने डी.एस.पी. बनाया है।

Leave A Reply