(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत बिथल-गोधना संपर्क मार्ग पर वन विभाग के कर्मियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बीओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरओ व फॉरेस्ट गार्ड घायल हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ। वन खंड अधिकारी शिलारू राम लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ मोहन लाल वर्मा पुत्र राम सरण वर्मा गांव शोलाधार डाकघर फागू तहसील ठियोग व वनरक्षक हाटू बीट कमल जीत घायल हुए हैं। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गाड़ी मोहन वर्मा की थी, जिसे वनरक्षक कमल चला रहा था।