#Me Too जैसे अध्ययन सुमन ने सुनाई #HeToo की कहानी !
क्यों उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : इन दिनों #MeToo कैंपेन बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री और मीडिया तक में चर्चा है। इसके जरिये महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर खुलकर बोल रही हैं और सभी लोग उनकी सराहना कर रहे हैं लेकिन जब यही बात एक पुरुष कहता है तो उसका मजाक क्यों बनाया जाता है? क्यों उसे जलील किया जाता है? क्यों उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है? माना महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार, हिंसा जैसे मामले हमारे देश में सामने आते रहे हैं लेकिन जब यही बात कोई पुरुष हिम्मत कहता है तो उसकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है। ज्यादातर मामलों में पुरुषों की बात कोई सुनता ही नहीं बल्कि हर जगह महिला की बात को ज्यादा महत्व दिया जाता है। समाज भी इस बात को स्वीकार नहीं करता कि पुरुषों के साथ महिलाएं हिंसा या अभद्रता करती हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी कहते हैं जो खुद को कंगना द्वारा हिंसा का शिकार बताते हैं। आज जब #MeToo कैंपेन को लेकर महिलाएं खुलकर बोल रही हैं तो उनका भी दर्द छलक पड़ा लेकिन अफसोस वो इस बात से आज भी डरते हैं कि कहीं फिर से उनका मजाक न बना दिया जाए। हालांकि, वो ये भी दावा करते हैं कि वो अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं और बीती बातों को भुला चुके हैं लेकिन कुछ चीजें आज भी उनके जहन से नहीं जाती हैं।अध्ययन सुमन ने #MeToo कैंपेन की आंधी में एक के बाद एक ट्वीटस किये हैं और स्पष्ट रूप से उन्होंने अपने ट्वीटस में कंगना की ओर इशारा भी किया है और अपनी आपबीती सुनाई है।