प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इज़राइल पहुँचे, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने स्वागत किया
(न्यूज़लाइवनाउ-Israel) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल की तेल अवीव भूमि पर दो दिवसीय औपचारिक यात्रा के लिए पहुँचे, जहाँ एयरपोर्ट पर इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने उन्हें अत्यंत गर्मजोशी से अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया
नेटन्याहू ने प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए मोदी से व्यक्तिगत रूप से गले मिलकर स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। इसके अलावा, मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया, जो राजकीय सम्मान की उच्च मान्यता दर्शाता है।
यह इज़राइल की धरती पर मोदी का लगभग नौ साल बाद दूसरा दौरा है; इससे पहले वे जुलाई 2017 में इसी मुल्क की यात्रा कर चुके हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करना, रणनीतिक बातचीत करना तथा कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करना है।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा कि नेतन्याहू और उनकी पत्नी द्वारा सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और आशा है कि द्विपक्षीय संवाद और सहयोग से भारत–इज़राइल मित्रता और अधिक सुदृढ़ होगी।
नेटन्याहू ने भी मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इज़राइल में स्वागत करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा क्षेत्रीय तनाव के बीच हो रही है और इस दौरान वे कई उच्च स्तरीय शिष्टाचार कार्यक्रमों, द्विपक्षीय बैठकों तथा इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
Comments are closed.