UP-बाराबंकी: भाजपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, ससुराल पक्ष ने दहेज़ उत्पीड़न का केस कराया दर्ज।
बाराबंकी के थाना मोहम्मपुर खाला निवासी राहुल सिंह बाराबंकी से शनिवार देर रात वापस कार से लौट रहे थे तभी कोतवाली फतेहपुर के बेलहरा पुल के पास कुछ लोगों ने फायर झोंक दी।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली में हुई फायरिंग में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह की पत्नी स्नेहा सिंह की मौत मामले में स्नेहा सिंह के परिजनों ने भाजपा नेता सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के थाना मोहम्मपुर खाला निवासी राहुल सिंह बाराबंकी से शनिवार देर रात वापस कार से लौट रहे थे तभी कोतवाली फतेहपुर के बेलहरा पुल के पास कुछ लोगों ने फायर झोंक दी। दो गोलियां लगने से उनकी स्नेहा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल सिंह को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती करवाया गया था।मृतका स्नेहा सिंह के पिता राम कुमार सिंह निवासी बहराइच ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति राहुल प्रताप सिंह, ससुर रवींद्र प्रताप सिंह, सास विभा सिंह, देवर रोहित सिंह व चाचा अमरेंद्र प्रताप सिंह और जितेंद्र प्रताप सिंह पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। राहुल प्रताप सिंह का विवाह सात महीने पहले ही स्नेहा सिंह से हुआ था। यह उनकी लव मैरिज थी।