अमेरिका: केंटकी लुइसविले के पास के सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत।
पुलिस के मुताबिक केंटकी के बाहरी इलाके में स्थित एक सुपरमार्केट में क्रोगर किराने की दुकान के अंदर एक संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका के केंटकी लुइसविले के पास के सुपरमार्केट में गोलीबारी में दो लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक केंटकी के बाहरी इलाके में स्थित एक सुपरमार्केट में क्रोगर किराने की दुकान के अंदर एक संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की है। जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। जिसमें से दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पत्रकारों से मामले की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। फिलहाल हमले में हताहतों के नाम आदि की जानकारी सार्वजनिक नहीं किया गया है इसके साथ ही हमलावर का नाम भी नहीं बताया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मेडिकल टेक्नीशियन एरिक डेकॉन ने मीडिया को इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना घटी उस समय वह उसी स्टोर में खरीदारी कर रहे थे। उन्होंने बहुत जोर का धमाका सुना, जैसे किसी ने गोली चलाई हो। उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति एक दूसरे पर गोली चला रहे थे। इन दोनों के बीच एक महिला मदद के लिए आवाज दे रही थी, वह भी इस गोलाबारी में मारी गई। स्थानीय निवासी टिम किंग ने कहा है कि वह स्टोर के पार्किंग लार्ड में अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे थे। जिसने गोलीबारी के बारे में बाहर आकर उन्हें बताया लेकिन वह इस दौरान मारी गई। किंग ने इस घटना से जुड़ा वीडियो भी दिया है जिसमें वह महिला गोलाबारी के बारे में कह रही है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल को जांच के लिए पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं इस घटना के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।