ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में Hyundai टॉप पर : जेडी पावर
ह्युंडई मोटर इंडिया ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में सबसे आगे है। ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म जेडी पावर के सर्वे में यह सामने आया
एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ह्युंडई मोटर इंडिया ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में सबसे आगे है। ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म जेडी पावर के सर्वे में यह सामने आया। पांच फैक्टर के आधार पर 9,045 वाहन मालिकों पर यह सर्वे किया गया। इसमें ह्युंडई को सबसे ज्यादा 912 नंबर मिले। टाटा मोटर्स 874 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रही। सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली मारुति की 8वीं रैंकिंग है।
। पांच फैक्टर के आधार पर 9,045 वाहन मालिकों पर यह सर्वे किया गया। इसमें ह्युंडई को सबसे ज्यादा 912 नंबर मिले। टाटा मोटर्स 874 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रही। सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली मारुति की 8वीं रैंकिंग है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर
- ग्राहक संतुष्टि में रैकिंग
कंपनी रैंक स्कोर ह्युंडई मोटर इंडिया 1 912 टाटा मोटर्स 2 874 महिंद्रा एंड महिंद्रा 3 865 फोर्ड 4 829 टोयोटा 5 827 - जेडी पावर के सर्वे में मार्च 2015 से अगस्त 2017 के बीच वाहन खरीदने वाले 9,045 ग्राहकों को शामिल किया गया। सर्विस क्वालिटी, व्हीकल पिक-अप, सर्विस एडवाइजर, सर्विस फैसिलिटी और सर्विस इनिशिएशन पैमानों के आधार पर यह सर्वे किया गया।
- सर्वे में यह सामने आया कि 30 साल और इससे कम उम्र से ग्राहकों को वाहन सर्विस के दौरान ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। इस उम्र के 28% लोग वाहन सर्विस के लिए डीलर के पास पहुंचते हैं।
- जेडी पावर फर्म 22 साल से यह सर्वे कर रही है। इसमें नए व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को शामिल कर उनकी संतुष्टि और डीलर की परफॉर्मेंस का पता लगाया जाता है।