राजनाथ सिंह ने कहा – कांग्रेस से दूर रहें विपक्षी पार्टियां, कहीं बाद में #MeToo न कहना पड़े

बता दें कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं ने #MeToo कैंपेन चलाया है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों को आगाह किया है। हैदराबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘जो पार्टियां राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए लालायित हैं, उन्हें बाद में धोखा मिलेगा।’राजनाथ ने कहा कि जो पार्टियां कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगी वह खत्म हो जाएंगी। उम्मीद करते हैं कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ बाद में धोखा खाने के लिए गठबंधन नहीं करेंगी। आगे चलकर उन्हें अपना #MeToo कैंपेन चलाने को मजबूर होना पड़ सकता है।बता दें कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं ने #MeToo कैंपेन चलाया है। इस कैंपेन के तहत महिलाएं उनके साथ उत्पीड़न करने वाले शख्स का नाम उजागर कर रही हैं। पिछले कुछ ही दिनों ने कई बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं के नाम भी इसके तहत सामने आ चुके हैं।केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा के कई अन्य नेताओं के साथ शनिवार को हैदराबाद में मौजूद थे। वे यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Leave A Reply