अब लोकसभा में पेश हो महिला आरक्षण बिल: नीतीश कुमार

पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया जाना चाहिए। जदयू अपनी सीमित ताकत में भी इसका समर्थन करेगा। सोमवार को लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय शरद यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय भी राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक का हमारी पार्टी ने समर्थन किया था। इस बिल को अब लोकसभा में पेश किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को यह भ्रम रहता है कि महिला आरक्षण बिल में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं होने पर वंचित तबके के साथ भेदभाव होगा। बिहार में हमारी सरकार ने वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में और वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। इससे सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। पिछड़ी जाति की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Leave A Reply