मुंबई। बीएससी द्वारा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भेजे अवैद्य निर्माण को लेकर नोटिस का जवाब अमिताभ की तरफ से दे दिया गया है। बिग बी के वकील ने एक अॉफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अमिताभ बच्चन को अवैद्य निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। अब इस नोटिस का अमिताभ बच्चन की तरफ से जवाब आ गया है। अमिताभ बच्चन के वकील अमित नायक ने अफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। इसके तहत अमिताभ के वकील अमित का कहना है कि, हमारे क्लाइंट ने अोबेरॉय सेवन में मेसर्स अोबेरॉय रिएलिटी लिमिटेड से प्रॉपर्टी खरीदी है। इसका एग्रीमेंट 29 अक्टूबर 2012 को किया गया था। इसे 2 नवंबर को रजिस्टर भी करवाया था। हमारे क्लाइंट ने इस प्रॉपर्टी पर एक भी ईंट न रखी न ही यहां से निकाली। इसलिए अवैद्य निर्माण का सवाल ही नहीं उठता। हमारे क्लाइंट को बताया गया था कि सोसायटी के कुछ मैंबर्स द्वारा रिपेयर करवाने के लिए प्लान सब्मिट किया गया था जिसकी अनुमति एमसीजीएम से ले ली गई थी। बता दें कि, बीएमसी ने बिग बी को गोरेगांव में बन रहे उनके नए बंगले में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है। हालांकि बीएमसी ने ये नोटिस आरटीआई के जरिए सामने आई जानकारी के बाद भेजा था।
अमिताभ के साथ एसा नोटिस महाराष्ट्र टाउन प्लानिग एक्ट के तहत डायरेक्टर राजकुमार हिरानी सहित और चार लोगों को भेजा गया था। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ की अपकमिंग फिल्म 102 नॉटआउट है।