आंध्र प्रदेश दौरे पर PM, गुंटूर में तेलुगु में शुरू किया भाषण

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश में हैं। तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने के बाद पहली बार पीएम मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे हैं। जहां वे गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।। कर्नाटक के अलावा पीएम तमिलनाडु के तिरुपुर और कर्नाटक के हुबली में भी रैलियां करेंगे। केंद्र सरकार ने “हृदय योजना” के तहत अमरावती को हेरिटेज सिटी के रूप में चुना है। अमरावती को “ऑक्सफोर्ड” भी कहा जाता है और विभिन्न स्थानों के युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां आते हैं। मैं यहां के नौजवानों और विशेषकर इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गुंटूर में पीएम मोदी की जनसभा शुरू। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगु भाषा में की पीएम मोदी ने श्रीकृष्णपट्टनम में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के तटीय टर्मिनल की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर 2,280 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम के दौरे के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे राज्य में विरोध दिवस मनाने को कहा है। पीएम के दौरे पर पहले राज्य में कई जगहों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है- #NoMoreModi, मोदी फिर कभी नहीं।दरअसल, मुख्यमंत्री नायडू ने अपने कार्यकर्ताओं से गांधीवादी तरीके से पीएम मोदी की यात्रा का विरोध करने का कहा है। नायडू ने अपने कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘रविवार का दिन राज्य के लिए एक बुरा और काला दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं से पीले और काले रंग की शर्ट पहनने के साथ ही काले और पीले रंग के गुब्बारे उड़ाने को भी कहा है।’ गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भाजपा और टीडीपी के बीच तनातनी बनी हुई है। इसी मांग को लेकर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी को एनडीए से अलग कर लिया था। इसके बाद से लगातार नायडू भाजपा पर हमला करते देखे गए। वहीं, सदन में भी टीडीपी सांसद लगातार अपनी इस मांग को जोर-शोर से उठा रहे हैं।

Leave A Reply