पाकिस्तान में बंद कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. 21 महीने के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में आज उनकी कुलभूषण जाधव से मुलाकात हुई.
मुलाकात के वक्त जाधव और उनके परिवार के बीच शीशे की एक दीवार थी, परिवार से मुलाकात कराने पर जाधव ने पाकिस्तानी सरकार को धन्यवाद किया है. परिवार से यादव की मुलाकात के वक्त भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर जे पी सिंह भी वहां मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक मुलाकात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है और पाक सरकार ने इसे रिलीज कर दिया है ऐसा बताया जा रहा है कि मुलाकात करीब 30 मिनट तक हुई.