आसियान सम्मेलन: फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप से हुई मुलाकात, बाइलेटरल मीटिंग कल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 15वीं आसियान समिट के लिए तीन दिवसीय यात्रा के लिए फिलीपींस पंहुच चुके हैं। इस दौरान पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों प्रमुखों की यह मुलाकात फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुई।

पिछले 5 महीने में पीएम मोदी और ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका पहुंचे थे जहां उन्होंने ट्रंप के साथ करीब 4 घंटे बिताए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिजो अबे, रूस के पीएम दमित्री मेदवेदेव और मलेशिया के प्रमुख से भी मुलाकात की।

ASEAN समिट: मनीला में डोनाल्ड ट्रम्प से मिले मोदी, बाइलेटरल मीटिंग कल, national news in hindi, national news

इन नेताओं से भी की मुलाकात
– मोदी यहां फिलीपींस के प्रेसिडेंट रोड्रिगो दुतेर्ते, चीन के प्रीमियर ली केकिआंग और मलेशिया के पीएम नजीब रज्जाक से भी मिले। यहां उन्होंने जापान के पीएम शिंजो आबे, रूस के पीएम दिमित्री मेदवेदेव से भी मुलाकात की।

बता दें कि पीएम आसियान-भारत और ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह इस यात्रा को लेकर विश्वस्त हैं कि इस यात्रा से फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त यह यात्रा आसियान के साथ भारत के राजनीतिक-सामरिक, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्तंभों को मजबूती प्रदान करेगी।

क्या है ASEAN?

ASEAN का फुल फॉर्म (Association of Southeast Asian Nations) है। इसमें अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और नॉर्थ कोरिया समेत एशिया रीजनल फोरम (एआरएफ) के 23 मेंबर हैं। यह ऑर्गनाइजेशन 8 अगस्त 1969 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बनाया गया था। इसके फाउंडर मेंबर थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे 1994 में आसियान ने एआरएफ बनाया, जिसका मकसद सिक्युरिटी को बढ़ावा देना था।
Leave A Reply