इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई 343 लोगों की जान ! आया यात्री जहाज़ की मदद करने
गुरुवार को वक्त रहते इंडियन कोस्टगार्ड (ICG) का जलयान 'अरुणा असफ अली' 'एमवी स्वराज' तक जा पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षापूर्वक कोस्ट गार्ड के जलयान में शिफ्ट किया
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अंडमान और निकोबार द्वीप से 40 नॉटिकल मील दूर एक यात्री जहाज फंस गया। जिसके लिये इंडियन कोस्ट गार्ड की मदद मांगी गई। गुरुवार को वक्त रहते इंडियन कोस्टगार्ड (ICG) का जलयान ‘अरुणा असफ अली’ ‘एमवी स्वराज’ तक जा पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षापूर्वक कोस्ट गार्ड के जलयान में शिफ्ट किया। बाढ़ की चपेट में आए यात्री जलयान की मदद के लिए आइसीजी से संपर्क किया गया था।इंडियन कोस्ट गार्ड (आइसीजी) जहाज ‘अरुणा असफ अली’ ने गुरुवार को यात्री जहाज एमवी स्वराज में फंसे 343 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया। बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप के उत्तरी भाग में कार निकोबार से लगभग 40 मील (समुद्री रास्ता) दूर स्थित ‘एमवी स्वराज’ जहाज से गंभीर बाढ़ की सूचना मिली और तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया। जिसके बाद इंडियन कोस्टगार्ड के जलयान को मदद के लिए भेजा गयाआइसीजी का जलयान वक्त रहते मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों की सुरक्षित बाहर निकाला। तटरक्षक ने बताया कि इसके बाद डी-फ्लडिंग और ड्यूटी पनडुब्बी पंप का इस्तेमाल कर पानी को बाहर निकालने की कोशिश की गई। बता दें कि आइसीजी जहाज ‘अरुणा असफ अली’ सरोजिनी नायडू-क्लास फर्स्ट गश्ती जहाज है। जो इसकी उच्च गति, सशस्त्र निगरानी मंच और उथले जल संचालन क्षमता के लिए जाना जाता है।