इंफाल में 2 बम विस्फोट, असम राइफल्स के तीन जवानों सहित चार लोग घायल !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। मणिपुर में दो शक्तिशाली बम विस्फोट में असम राइफल्स के तीन जवान समेत चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी इंफाल के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुछ ही मिनटों में दो शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। उन्होंने बताया कि सुबह 6.20 मिनट पर पोलोग्राउंड के पास हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस अधिकारी ने विस्फोट को उग्रवादी घटना करार दिया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) की तरफ से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एन बीरेन सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अर्धसैनिक बलों के साथ काम करे।

Leave A Reply