इस वजह से ‘पद्मावती’ पर कैंची चलाएंगे संजय लीला भंसाली

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. वैसे तो यह फिल्म शूटिंग के वक्त से ही काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले खुद संजय लीला भंसाली ही अपनी फिल्म के कुछ सीन्स को काटने वाले हैं. इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में हैं, शाहिद माहाराजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा रहे हैं.

एक खबर के मुताबिक इस फिल्म की लंबाई काफी बड़ी हो रही है जिस वजह से संजय लीला भंसाली इस फिल्म से कुछ सीन्स हटाएंगे. फिल्म के फाइनल कट के बाद इसकी लंबाई 210 मिनट की है. इस वजह से भंसाली और उनकी टीम को लग रहा है कि फिल्म की लंबाई काफी ज्यादा है और दर्शकों को बोर कर सकती है. इसके बाद आपस में डिस्कस करने के बाद उन्होंने फिल्म से कुछ सीन्स को हटाने का फैसला किया है.

हालांकि, संजय और उनकी टीम के लिए यह आसान नहीं होने वाला है क्योंकि फिल्म में 3 बड़े कलाकार अपने-अपने किरदार को लेकर डेडिकेटिड हैं और वो यह नहीं चाहेंगे कि उन्हें फिल्म में कम शेयर मिले, इसलिए फिल्म के डायरेक्टर काफी ध्यान से फिल्म के सीन्स को हटाएंगे. बता दें यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी.

Leave A Reply